सरिया खुर्द में जलजमाव का कहर! 500 से ज्यादा लोग बेहाल, गंदे पानी और सांपों के खौफ में जिंदगी
गिरिडीह के सरिया प्रखंड के सरिया खुर्द में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। गंदे पानी और दुर्गंध से 500 से ज्यादा आबादी परेशान है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब का पानी दूषित हो गया है, मछलियों के मरने और फसलों को नुकसान की भी शिकायत है। वहीं, सांपों के खौफ के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए बाजार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।