झारखंड की सियासत में आगे क्या होगा, इस पर हमारी नजर बनी रहेगी। जोहार! || livelagatar news ||
झारखंड की राजनीति में जयराम महतो को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात और बीजेपी को नजरअंदाज नहीं करने वाले बयान के बाद राजनीतिक अटकलें बढ़ गई हैं। क्या बीजेपी अब सुदेश महतो के बजाय जयराम महतो के साथ नया समीकरण तैयार करना चाहती है? क्या गिरिडीह उपचुनाव से पहले कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव होने वाला है? जानिए इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सियासी रणनीति।