Search

पश्चिमी सिंहभूम : कारो नदी का पानी हुआ काला, प्रदूषण की आशंका से मचा हड़कंप || livelagatar news ||

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड स्थित गुवा क्षेत्र के पास कारो नदी का पानी काला पड़ने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पानी के रंग में बदलाव के बाद औद्योगिक कचरा, तेल, मोबिल या किसी रासायनिक पदार्थ के नदी में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पानी के काले होने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सोमवार को जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और मजदूर नेता रमा पांडे ग्रामीणों के साथ नदी के पास पहुंचे और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। मामले की वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही