34 हजार फीट पर क्या हुआ! भारतीय पायलट ने कैसे बचाई 180 यात्रियों की जान, Captain Smit की बहादुरी को दुनिया का सलाम
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कथित तौर पर कॉकपिट के अंदर को-पायलट और कैप्टन के बीच हिंसक झड़प हो गई। कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किए जाने के बावजूद उन्होंने विमान को संभालने में अहम भूमिका निभाई। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद घायल कैप्टन को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं की ओर से उनकी बहादुरी की सराहना की गई। इस घटना ने एयर सिक्योरिटी और कॉकपिट सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं।