Search

छात्रों का विधानसभा घेराव : आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जयराम महतो हिरासत में

Ranchi : नियोजन नीति को लेकर विधानसभा का घेराव कर रहे छात्र नेता जयराम महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस दौरान जयराम महतो के कपड़े फटे हुए थे. युवा टाइगर के नाम से जाने जाने वाले जयराम महतो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. इससे पहले भी उन्होंने 1932 स्थानीय नीति को लेकर कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है.

घेराव कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

इससे पहले नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने आये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. पुलिस ने छात्रों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे. छात्रों ने भी पुलिस-प्रशासन पर पत्थर फेंका था. इतना ही नहीं घेराव करने गये छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये थे. पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किये. इससे पहले छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी थी.

विधानसभा घेरने से पहले शहीद मैदान में जुटे थे छात्र 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-4-2.jpg"

sizes="(max-width: 600px) 100vw, 600px" srcset="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-4-2.jpg

600w, https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-4-2-300x200.jpg

300w, https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-4-2-150x100.jpg

150w" alt="" width="600" height="400" data-pin-no-hover="true" /> विधानसभा का घेराव करने से पहले 500 की संख्या में छात्रों का जमावड़ा शहीद मैदान में लगा था. यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला भी गुजरा . हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति लेकर आयी है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज हैं, और लगातार सड़कों पर आंदोलनरत हैं.

डेलिगेट्स से वार्ता होने के बाद संगठन ने स्थगित किया था 20 मार्च का कार्यक्रम

बता दें कि छात्र संगठनों ने 20 मार्च को भी विधानसभा घेरने का कार्यक्रम बनाया था. लेकिन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से वार्ता होने के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने इसे स्थगित कर दिया था. इसके बाद आज फिर से विद्यार्थियों ने विधानसभा घेराव करेंगे. हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति फार्मूला तैयार किया है. जिसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है. इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज है और लगातार सड़कों पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp