Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा : छात्रों के साथ आज वार्ता होगी, हर समस्या का समाधान होगा- दीपिका पांडेय सिंह

Ranchi : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आंदोलनरत छात्रों से आज वार्ता होगी. और उन्हें उम्मीद है कि वार्ता कर छात्रों की समस्याओं का निदान किया जायेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आंदोलनरत छात्रों से आज वार्ता होगी. और उन्हें उम्मीद है कि वार्ता कर छात्रों की समस्याओं का निदान किया जायेगा.

 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि सारी नियुक्तियां ही गलत हुई है. हां कुछ लोगों की नियुक्तियां गलत तरीके से हुई होगी, इसकी जांच चल रही है. कार्रवाई होगी. लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने योग्यता के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की है, उनके बारे में भी हमें सोचना होगा.

 

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा यह मांग जरूर कर रही है. लेकिन आपको यह जानना चाहिए कि जिन परीक्षाओं की जांच सीबीआई ने की है, उनका हश्र क्या रहा है. भाजपा के कार्यकाल में हुई नियुक्ति की जांच में सीबीआई ने क्या किया, यह सबको पता है.


दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि जो लोग भी झारखंड में परीक्षाओं में गड़बड़ी कर रहे हैं, उनके खिलाफ जांच चल रही है. कार्रवाई होगी. सरकार इस बात को भी सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी किसी भी परीक्षा में न हो. 


मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से हर दरवाजा खुला है. आज छात्रों से वार्ता होगी. हम जानने की कोशिश करेंगे कि छात्र क्या-क्या चाहते हैं. सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही