Search

 
 
 

सीता सोरेन का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं

 
नियम के अनुसार, खुद या विशेष दूत के माध्यम से भेजना होगा त्यागपत्र Ranchi :   दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं सीता सोरेन ने करीब ढाई माह पहले अपनी बेटी के ई-मेल आईडी से झारखंड विधानसभा के स्पीकर को इस्तीफा सौंपा था. लेकिन स्पीकर ने अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. जानकारी के अनुसार, स्पीकर ने सीता को नियम के अनुसार इस्तीफा देने को कहा है. नियम के अनुसार, सीता सोरेन को खुद या फिर अपने विशेष दूत के माध्यम से त्यागपत्र भेजना होगा. बताते चलें कि सीता सोरेन झामुमो से तीन बार विधायक रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही