Search

 
 
 

विधानसभा : दूसरे दिन भी धरना पर रहे टेट पास पारा शिक्षक

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के समक्ष कुटे मैदान में झारखंड राज्य टेट सफल समन्वय समिति के बैनर तले एक मांग- वेतनमान को लेकर टेट पास पारा शिक्षक दूसरे दिन भी धरना पर रहे. प्रमंडलवार प्रर्दशन के तहत मंगलवार का पलामू प्रमंडल के शिक्षक धरना पर बैठे थे. उनकी एक ही मांग है कि सहायक आचार्य नियुक्ति से पूर्व 14042 टेट पास सहायक अध्यापकों को वेतनमान दिया जाए. उनका कहना है कि राज्य के सहायक अध्यापक 20 वर्षों से लगातार अपनी सेवा देते आ रहे हैं. उनका कहना है कि पिछले दिनों कई उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा टेट पास पारा शिक्षकों को सीधे वेतनमान देने की अनुशंसा की गयी है. परंतु अभी तक उन्हें वेतनमान से वंचित रखा गया है.

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन

टेट पास पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि एक ही राज्य में दो तरह की नीति लागू न करें. वर्तमान में एक तरफ अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना टेट और बिना परीक्षा के सीधे 9300-34800 पे स्केल एवं 4200-4600 का ग्रेड पे दिया जा रहा है. दूसरी ओर राज्य के मूलवासी टेट पास सहायक अध्यापक लगातार 20 वर्षों से शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं. राज्य के पारा शिक्षकों को 50 प्रतिशत सीटों का आरक्षण दिया गया है. इसलिए आरक्षित 50 प्रतिशत सीट पर राज्य के टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान दिया जाए. इसे भी पढ़ें – 1">https://lagatar.in/jharkhand-cooks-union-will-stop-cooking-school-food-from-september-1/">1

सितंबर से विद्यालय का खाना बनाना बंद कर हड़ताल पर जायेगा झारखंड रसोईया संघ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही