Search

 
 
 

दर्शकों का आरोप- टिकट की कालाबाजारी, काउंटर से 4000 रुपये में बिक रहा 1200 का टिकट

 
Ranchi : राजधानी रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम (Ranchi JSCA Stadium)  में आगामी 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच (Ind Vs NZ T-20) होनेवाला है. इसकी तैयारी के साथ ही आम दर्शकों के लिए टिकट की बिक्री जारी है. सोमवार को टिकट लेने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे दर्शकों का कहना था कि टिकट के लिए यहां खुलकर कालाबाजारी हो रही है. टिकट लेने के लिए वहां मौजूद कई लोगों ने आरोप लगाया कि टिकट काउंटर से ही टिकट ब्लैक हो रहा है. काउंटर से 1200 रुपये का टिकट 4000 रुपये में बेचा जा रहा है. लोगों का यह भी कहना था कि कोरोना काल में भी ऑनलाइन टिकट बेचने की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे मैच देखने के इच्छुक लोगों को परेशानी का भारी सामना करना पड़ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/ticket34-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

 17 नवंबर तक होगी टिकट की बिक्री

जेएससीए स्टेडियम के बाहर बने काउंटर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टिकट की बिक्री की जा रही है. दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रखा गया है. 17 नवंबर तक टिकटों की बिक्री होगी. एक व्यक्ति अधिकतम तीन टिकट ले सकता है. 900 रुपये से लेकर 9000 रुपये तक के टिकट दर्शकों के लिए रखे गये हैं. इसे भी पढें - धरती">https://lagatar.in/the-cm-handed-over-the-land-endowment-lease-to-the-descendants-of-dharti-aba-said-the-person-among-the-tribal-society-is-involved-in-the-development-of-the-state/">धरती

आबा के वंशज को CM ने सौंपा भूमि बंदोबस्ती पट्टा, कहा,’आदिवासी समाज के बीच का व्यक्ति राज्य के विकास में है जुटा’

 स्टेडियम में अब  40 हजार दर्शक देख पायेंगे मैच, सरकार ने दी इजाजत

पूर्व में राज्य सरकार ने स्टेडियम की क्षमता से आधे दर्शकों को ही मैच देखने की इजाजत दी थी. ऐसे में 18 से 20 हजार दर्शक ही मैच का लुत्फ उठा सकते थे. लेकिन अब राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद करीब 40 हजार दर्शक इस मैच का मजा ले सकेंगे.

 कैसा रहेगा मैच के दिन का मौसम

हालांकि रांची में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मैच के आयोजन पर ग्रहण लगता दिख रहा है. बारिश से बचाने के लिए सभी पिच को पूरी तरह कवर दिया गया है. रांची मौसम विभाग की मानें तो 18 और 19 नवंबर को राजधानी में बादल छाये रहेंगे. हल्की बारिश की भी संभावना है. बारिश की आशंका के चलते रांची के क्रिकेट फैंस को मायूसी भी झेलनी पड़ सकती है. इसे भी पढें -  बिरसा">https://lagatar.in/youth-sudesh-kumar-mahato-should-take-responsibility-of-fulfilling-birsas-dream/">बिरसा

के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी निभाये युवा-सुदेश कुमार महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही