NewDelhi : भारतीय गुप्तचर एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व चीफ अमरजीत सिंह दुलत ने कहा है कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के अंत में किसी समय पाकिस्तान की ओर शांति का हाथ बढ़ायेंगे. पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश की मदद करेंगे. एएस दुलत ने भारत के नये सहयोगी अमेरिका के बहुत दूर होने, और हमारे पड़ोसियों के कहीं नजदीक होने का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि ईरान-रूस-चीन का एक ताकतवर गठजोड़ तैयार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : मंदी">https://lagatar.in/recession-sound-ericsson-prepares-to-lay-off-8500-employees-to-be-fired-by-2024/">मंदी
की आहट! 8500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में एरिक्सन, 2024 तक निकाला जायेगा
कुमार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- देश की आजादी को नहीं जानते PM
कुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद हो चुके हैं – अमित शाह
की आहट! 8500 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में एरिक्सन, 2024 तक निकाला जायेगा
पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए हर समय बेहतर समय
रॉ के पूर्व निदेशक ने पीटीआई-वीडियो को दिये एक साक्षात्कार में कहा, पाकिस्तान से बातचीत करने के लिए हर समय बेहतर समय है. हमें अपने पड़ोसियों से संपर्क बनाये रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि थोड़ा और सार्वजनिक संपर्क के साथ वार्ता खुली रखी जाये. ऐसा समझा जाता है कि दुलत ने रॉ प्रमुख रहने के दौरान पड़ोसी देश में कई गुप्तचर अभियान संचालित किये थे. दुलत ने कहा, मुझे लगता है कि इस साल मोदी जी पाकिस्तान की मदद करेंगे. कोई अंदरूनी सूचना नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-attacked-pm-modi-said-pm-does-not-know-the-independence-of-the-country/">नीतीशकुमार ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- देश की आजादी को नहीं जानते PM
पाकिस्तान के साथ मेलजोल हमेशा ही घरेलू राजनीति से प्रभावित रहा है
जान लें कि घटते विदेशी मुद्रा भंडार, राष्ट्रव्यापी बिजली कटौती, राजनीतिक अस्थिरता और डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के (मूल्य) गिरने ने पड़ोसी देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वित्तीय राहत पैकेज मांगने के लिए विवश कर दिया है. कई विश्लेषकों का मानना है कि संकट से निपटने की पाकिस्तान की पुरानी पद्धति अब काम नहीं कर रही है और इसलिए यह भारत के साथ शांति एवं व्यापार की बात करने के लिए कहीं अधिक खुला हो सकता है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/west-champaran-bjps-doors-are-closed-for-nitish-amit-shah/">नीतीशकुमार के लिए BJP के दरवाजे बंद हो चुके हैं – अमित शाह
Leave a Comment