Search

 
 
 

सतर्कता जागरुकता सप्ताह : सीएमपीडीआई के सीएमडी ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी

 
 Ranchi : सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने मुख्यालय-रांची और क्षेत्रीय संस्थान-3 के कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 की शुरूआत की.

सतर्कता जागरुकता सप्ताह  3 नवम्बर तक मनाया जायेगा

बता दें इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि थीम पर मनाया जायेगा. सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और नैतिकता के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न एवं फैलाने के लिए हर वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी)  अच्युत घटक, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रबर्ती, महाप्रबंधक (सतर्कता) अमरेश कुमार, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षण तथा संस्थान के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. मौके पर मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा ने  सतर्कता जागरूकता सप्ताह की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और इस सप्ताह के दौरान सीएमपीडीआई द्वारा आयोजित विभिन्न आंतरिक स्तर पर (इन-हाउस) और आउटरीच गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की. साथ ही 3 महीने से चल रही सतर्कता जागरूकता के बारे में जानकारी दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही