Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विजिलेंस डिपार्टमेंट ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिया

New Delhi : विजिलेंस डिपार्टमेंट द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) बिभव कुमार को बर्खास्त कर दिये जाने की खबर है. शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) विभव कुमार से भी कई बार पूछताछ चुका है. तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल की परेशानी लगातार बढ़ती चली जा रही है.                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

केजरीवाल के मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया

जान लें कि सीएम केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया. स्पेशल बेंच नहीं गठित की. कल अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा. उसके मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया. इस क्रम में अब उनके निजी सचिव बिभव कुमार सेवा से बर्खास्त हो गये हैं.

बिभव से शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी

विजिलेंस विभाग के विशेष सचिव YVVJ राज शेखर ने आदेश जारी कर तुरंत प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किये हैं. खबरों के अनुसार बिभव कुमार से शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की थी. याद करें कि वे इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट के समय से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हुए थे. बिभव कुमार के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज है. बिभव ने नियुक्ति के समय इस मुकदमे की जानकारी विजिलेंस विभाग को नहीं दी थी.

किसी भी निजी व्यक्ति की नियुक्ति के समय पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाती है

किसी भी निजी व्यक्ति की नियुक्ति के समय पुलिस वेरिफिकेशन कराई जाती है. उस व्यक्ति को संबंधित विभाग को जानकारी देनी होती है कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, लेकिन बिभव कुमार ने जानकारी संबंधित विभाग को नहीं दी कि उसके खिलाफ नोएडा में 353, 504, 506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिभव कुमार के खिलाफ 2007 में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही