Buxar News: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाने में तैनात दारोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक मामले में पैरवी करने के एवज में दारोगा पीड़ित पक्ष से रिश्वत मांग रहा था.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh
https://lagatar.in/rajnath-singh-says-attempts-are-being-made-to-bring-about-a-regime-change-along-lines-what-happened-in-bangladesh
जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाने में दर्ज एक मामले में पैरवी करने के नाम पर दारोग नीरज कुमार द्वारा कथित तौर पर पीड़ित पक्ष से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. आरोप है कि यह मांग लगातार की जा रही थी. इससे परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया.
इसके बाद निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत में 9 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोग को गिरफ्तार कर लिया. दारोगा की गिरफ्तारी के बाद मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.