Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञान भवन विद्यार्थियों के लिए वरदान : डॉ. मुकुल नारायण देव

Hazaribagh : मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग में नवनिर्मित आर्यभट्ट विज्ञान संकाय भवन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. मुकुल नारायण देव ने फीता काटकर किया. फिर उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. जी प्लस टू निर्मित इस विज्ञान भवन में कई कमरों के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला की भी व्यवस्था है. इस अवसर पर वीसी ने कहा कि मार्खम कॉलेज के विज्ञान के विद्यार्थियों सुविधाजनक ढंग और ज्यादा लगन से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्था में सीटों को बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जरूरत होती है. ऐसे में यह नवनिर्मित विज्ञान भवन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा. कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. संध्या प्रेम ने बताया कि इस भवन में भौतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग की कक्षाएं एवं प्रयोगशालाओं का संचालन किया जाएगा. कि इस विज्ञान भवन का निर्माण झारखंड सरकार ने किया है. संचालन राजनीतिशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज डॉ श्याम किशोर सिंह ने किया. इस अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के रूसा समन्वयक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, कुलसचिव डॉ. कौशलेंद्र कुमार, कुलानुशासक डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वित्तीय सलाहकार सुनील कुमार सिंह, पूर्व कुलसचिव डॉ. बीरेंद्र कुमार गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही