Lagatar desk : न्यूली वेड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आने वाले हैं. दोनों की शादी के बाद पहली फिल्म ‘राणाबली’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.इ.बीच मेकर्स ने फिल्म का एक स्पेशल पोस्टर जारी किया.जो फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
शादी के बाद पहली फिल्म
रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके विजय और रश्मिका अब रील लाइफ में राणाबली और जयम्मा के किरदार में दिखाई देंगे. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा -हमारी राणाबली और जयम्मा… 28 फरवरी को एक खास सरप्राइज के लिए तैयार रहें. आप एक बार फिर हैसटैग प्यार में पड़ने का त्यार हो जाए.पोस्टर में दोनों का हाथ थामे एक भावुक और रोमांटिक झलक दिखाई गई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है.
कब रिलीज होगी ‘राणाबली’
आपको बता दे की फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. यह एक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित बताई जा रही है.फिल्म की झलक को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.‘राणाबली’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज होगी.फिल्म में विजय को कॉलोनियल इंडिया के बैकड्रॉप में एक दमदार और परिवर्तनकारी अवतार में दिखाया गया है, जबकि रश्मिका फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी.
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.यह विजय और रश्मिका की साथ में तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों -Geetha Govindam ,Dear Comrade में साथ नजर आ चुके हैं.वहीं, विजय देवरकोंडा इससे पहले निर्देशक राहुल सांकृत्यायन के साथ Taxiwaala में काम कर चुके हैं.
उदयपुर में रचाई शादी
बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की. शादी की रस्में तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार संपन्न हुईं.शादी के तुरंत बाद इस फिल्म की घोषणा ने फैंस को डबल खुशखबरी दे दी है.
बढ़ा बज और एक्साइटमेंट
पीरियड ड्रामा, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, दमदार स्टारकास्ट और रियल लाइफ कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री -इन सभी वजहों से ‘राणाबली’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है.अब 28 फरवरी के “खास सरप्राइज” और 11 सितंबर की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कै.लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment