Search

 
 
 

झामुमो ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को उतारा मैदान में

 
Ranchi: झामुमो ने अपने और दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर से राजमहल से अपने सीटिंग एमपी विजय हांसद को प्रत्याशी बनाया है. वहीं गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद झामुमो के खाते में आयी सिंहभूम सीट से मनोहरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री जोबा मांझी को मैदान में उतारा है. जानकारी के अनुसार, झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेम्ब्रम राजमहल से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. अब झामुमो के हिस्से आए पांच में से चार उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. इसके पूर्व गिरिडीह से विधायक मथुरा प्रसाद महतो और दुमका से विधायक नलिन सोरेन को प्रत्याशी बनाया था. अब केवल जमशेदपुर सीट से झामुमो को प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है. इसे पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-liquor-scam-jmm-attacks-bjp-after-supreme-courts-decision/">छत्तीसगढ़

शराब घोटालाः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी पर हमलावर हुआ झामुमो

झापा ने कहा : लोबिन की इच्छानुसार पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाएगी या समर्थन करेगी

इधर, झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम ने इस एलान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा कि विजय हांसदा किसी भी कीमत में विजयी नहीं होंगे. उन्होंने राजमहल के लिए कुछ नहीं किया. केवल व्यापार किया. उन्होंने एलान किया कि वह राजमहल से निर्दलीय मैदान में उतरेंगे. झापा के सहयोग पर उन्होंने कहा कि अभी उससे बात नहीं हुई है. इधर झापा महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि अभी राजमहल से प्रत्याशी घोषणा या लोबिन के निर्दलीय उतरने की जानकारी नहीं है. निश्चित रूप से लोबिन अगर चुनाव लड़ते हैं तो उनकी इच्छानुसार उन्हें पार्टी प्रत्याशी बनाएगी या फिर उन्हें समर्थन दिया जाएगा. यह सब लोबिन से बात कर जल्द ही घोषणा की जाएगी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-09-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।09 APR।।फर्जी डीड मामले में नया खुलासा।।MLA अंबा से दूसरे दिन भी ED की पूछताछ।।गांडेय में जीते तो श्रेय जनता को-कल्पना।।बिहारः ट्रेन की चपेट में आने से 5 की मौत।।ED साबित नहीं कर सकी छग में शराब घोटाला।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही