Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड श्रमिक संघ के उपाध्यक्ष बने विजय हांसदा, रामदास सोरेन और मथुरा प्रसाद बने उपाध्यक्ष

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अनुषांगिक इकाई झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का विस्तार कर दिया है. झामुमो सांसद विजय हांसदा, विधायक रामदास सोरेन और मथुरा प्रसाद महतो संघ के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसके अलावा संघ में महासचिव, संयुक्त महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त हुए हैं. कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या कुल 11 है. झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष झामुमो सुप्रीम शिबू सोरेन हैं. बता दें कि बीते 15 जुलाई 2022 को जमशेदपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम हॉल में झारखंड श्रमिक संघ का 9वां केंद्रीय महाधिवेशन हुआ था. महाधिवेशन में लिए निर्णय के तहत ही आज केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-forensic-team-reached-hazra-hospital-fire-investigation-started/">धनबाद:

हाजरा हॉस्पिटल पहुंची फॉरेंसिक की टीम, अगलगी की जांच शुरू

ये है केंद्रीय कार्यकारिणी समिति विस्तार की लिस्ट

समिति के उपाध्यक्ष – घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, महासचिव – फागु बेसरा संयुक्त महासचिव – शैलेंद्र कुमार मैथी संगठन सचिव – विनोद कुमार पांडेय सचिव – जय नारायण महतो कोषाध्यक्ष – संजीव कुमार बेदिया कार्यालय सचिव – वीर सिंह सुरीन कार्यकारिणी सदस्य – समीर कुमार मोहंती, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, अंजली सोरेन, अशोक मंडल, विजय रजवार, विनोद सिंह, निशा हेम्ब्रम, बिटू मुर्मू, इकबाल अहमद, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ गुड्डू इसे भी पढ़ें - ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा

के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही