Search

 
 
 

विजय हांसदा ने कोर्ट में कहा - मुंगेरी यादव और अशोक ने धमकी दी, तब दबाव में दे दिया ईडी को बयान

 
Ranchi : साहेबगंज समेत संथाल परगना इलाके में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार को ED के गवाह का बयान जारी रहा. गुरुवार को कोर्ट के समक्ष दिए अपने बयान में विजय हांसदा ने कहा कि मैंने मुंगेरी यादव और अशोक यादव के दबाव में ईडी को बयान दिया था. मुझे कहा गया था कि ईडी पूछताछ में जो कहे, उसका समर्थन करो नहीं तो जेल में तुम्हारा खाना पीना भी बंद हो जाएगा. इसपर विजय हांसदा से पूछा गया कि इस बात की जानकारी क्या किसी को दी गई थी, तब विजय ने कहा कि नहीं मैंने किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी. सुनवाई के दौरान विजय हांसदा द्वारा न्यायिक हिरासत में ईडी को दिये गए बयान की वीडियो फुटेज भी दिखाई गई. अब गुरुवार को फिर विजय हांसदा का अभियोजन पक्ष की ओर से क्रॉस एग्जामिनेशन किया जाएगा. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार कोर्ट में उपस्थित रहे. पंकज मिश्रा की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा मौजूद रहे. प्रेम प्रकाश की तरफ से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिंह मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/dependents-of-those-who-died-due-to-corona-will-get-compensation-rs-65-lakh-rs-50-thousand-approved/">झारखंड

: कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, 65 लाख, 50 हजार की स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही