National News : मेरे साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए. शायद कॉकरोच बनकर बेहतर जिंदगी जी सकूं. मैं भगोड़ा नहीं हूं. ब्रिटेन की कानूनी प्रक्रिया ने मुझे भारत लौटने से रोक रखा है. यह बयान लंदन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या ने दिया है.
With all the injustices I have faced and continue to face, I wonder if I should become a cockroach. Maybe a better life on the cockroach side.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) September 9, 2026
उन्होंने बुधवार रात एक्स पर पोस्ट कर भारत सरकार पर अन्याय करने का आरोप मढ़ा है. कहा कि ब्रिटेन में उनके खिलाफ जारी कानूनी प्रक्रिया के कारण वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं. दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में उनसे 14,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की वसूली की बात मानी है.
मामला यह है कि विजय माल्या पर किंगफिशर एयरलाइंस के लिए SBI और अन्य बैंकों से लगभग 9,000 करोड़ का लोन लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप है.इस मामले में CBI-ED की जांच शुरू होने पर लगभग 10 साल पहले 2 मार्च 2016 को माल्या भारत से भाग कर ब्रिटेन चले गये थे. भारत सरकार ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी करार दिया था.
माल्या ने बुधवार देर रात एक्स पर कई पोस्ट किये. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा , उनके साथ अब भी अन्याय हो रहा है. एक पोस्ट में कहा, मेरे साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझे कॉकरोच बन जाना चाहिए. शायद कॉकरोच बनकर बेहतर जिंदगी जी सकूं.
माल्या ने कहा, मैं भगोड़ा नहीं हूं. ब्रिटेन की कानूनी प्रक्रिया के कारण मैं भारत नहीं लौट पा रहा हूं. ED द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे का एक भाग शेयर करते हुआ दावा किया कि हलफनामे में उनसे 14,131.60 करोड़ रुपए की वसूली की बात कही गयी है. माल्या ने दुख जताते हुए कहा, मुझे बैंकों को धोखा देने वाला बताया जा रहा है मुझे गलत तरीके से भगोड़ा करार दिया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.