Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विजय मंडल पुलिस हिरासत मौत मामला: पांच साल बाद गृह विभाग ने जारी किया मुआवजा देने का आदेश

  Ranchi : साहेबगंज जिले के राजमहल थाने में सात अप्रैल 2020 को पथरचट्टी निवासी विजय मंडल की मौत हो गयी थी. यह मामला उस समय काफी चर्चित हुआ था. इसे लेकर हाईकोर्ट में वाद संख्या 497/2022 सत्या देवी बनाम झारखंड सरकार याचिका दाखिल हुई थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने विजय मंडल के परिजनों को तीन लाख रुपया की आर्थिक सहायता राशि भुगतान करने की स्वीकृति दी है.

 क्या है मामला

निमाई मंडल के पुत्र विजय मंडल को छह अप्रैल 2020 की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसपर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज था. पुलिस ने उसे फोन कर बुलाया और गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया. सात अप्रैल की सुबह हाजत के शौचालय की कुंडी के सहारे लटकता हुआ उसका शव बरामद किया गया. मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस मामले में पुलिस की ओर से यूडी केस दर्ज किया गया था. वैसे इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई गयी थी.जांच में पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट दे दी गयी थी. मामले की न्यायिक व सीआइडी जांच भी शुरू हुई थी. इस मामले में कुछ पुलिस कर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगा था. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही