Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार के विकास कार्यों का दर्शन कराएगी विकास तीर्थ यात्रा : जयंत सिन्हा

Chouparan : मोदी सरकार के नौ साल के सफर को यादगार बनाने के लिए भाजपा नेतृत्व विकास तीर्थ यात्रा के तहत 29 मई से 25 जून तक भिन्न-भिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी के किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी. इसी कड़ी में चौपारण की बच्छई पंचायत के सिंघरावां में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सांसद जयंत सिन्हा व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा. सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि विकास तीर्थ यात्रा मोदी सरकार के किए गए विकास कार्यों का दर्शन कराएगी. मोदी जी के आशीर्वाद से वह हजारीबाग संसदीय क्षेत्र को विकास की पटरी पर ले जा रहे हैं. हजारीबाग का मेडिकल कॉलेज, बरही का कृषि विश्वविद्यालय और चौपारण का लराही रोड विकास इसके उदाहरण हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-disclosure-of-illegal-mini-liquor-factory/">हजारीबाग

: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा समेत 2 खबरें

मौके पर ये रहे मौजूद

वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के नौ वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल और उपलब्धियों भरा रहा. जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है. कार्यक्रम की अगुवाई मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साव और मुकेश सिन्हा व संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने किया. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, मुकुंद साव, महामंत्री सुनील साहू, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, प्रतिनिधि सुधीर कौशल, मुखिया संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, महामंत्री अरविंद सिंह, कृष्णा साव, बालेश्वर साव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, एसी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, अजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय मधेशिया सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/medical-team-reached-odisha-on-the-instructions-of-cm-hemant-soren-four-injured-were-sent-home-lagatar/">सीएम

हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओडिशा पहुंची मेडिकल टीम, चार घायलों को भेजा गया घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही