Search

 
 
 

गावां : तीन दिनों की बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

 
Ganwa (Giridih) : ज़िले में पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर भी राहत के बादल छाने लगे हैं. गावां प्रखंड में सोमवार से लगातार कभी हल्की तो कभी जोर की वर्षा हुई. किसान हल-बैल के साथ धान की रोपनी के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं. कई किसानों ने बताया कि आषाढ़ माह के 25 दिन बीतने के बाद भी अबतक क्षेत्र में हुई बारिश धनरोपनी के लिए पर्याप्त नहीं है. गड्ढेनुमा खेतों में ही किसान हल जोतकर धान लगाने की तैयारी में जुटे हैं. बारिश ने किसानों की उम्मीदें तो जगा दी है. हालांकि किसानों ने बताया कि बारिश में विलंब होने से अभी तक किसी भी खरीफ फसल के बीज की बुवाई नही हो सकी है. किसानों ने कहा कि बारिश की लेटलतीफ़ी से जिला सुखाड़ और अकाल का सामना कर रहा है. अब तक धनरोपनी एक प्रतिशत के करीब ही हुई है. इस बीच तीन दिनों से बारिश की रिमझिम फुहारों से किसानों को उम्मीद की कुछ किरण नजर आने लगी हैं. मौसम का यही मिज़ाज बना रहा तो गावां में थोड़ी बहुत धान की फसल की उम्मीद की जा सकती है. यह">https://lagatar.in/giridih-police-alert-on-bakrid-did-flag-march/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बकरीद पर पुलिस अलर्ट, किया फ्लैग मार्च [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही