Search

गावां : स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली

Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले चरण में गुरुवार 20 अप्रैल को छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई. दवा खिलाने के बाद बच्चों को एक घंटे शिक्षकों व सेविकाओं की निगरानी में रखा गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा, मध्य विद्यालय गावां, आंगनबाड़ी केंद्र कोनहारा, आंगनबाड़ी केंद्र मुस्लिम टोला, उउवि बादीडीह समेत प्रखंड के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन कुमार ने कहा कि जो बच्चे दवा खाने से छूट गए हैं, उन्हें दूसरे चरण में दवा दी जाएगी. मौके पर संजू देवी, बिनोद कुमार पांडेय, राजेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद बरनवाल समेत कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gandey-ajsus-jan-panchayat-on-april-26-party-supremo-sudesh-mahto-will-be-included/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : आजसू की जन पंचायत 26 अप्रैल को, पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो होंगे शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp