Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Gawan (Giridih) : पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी ने सोमवार 15 मई को पिहरा में राधेश्याम के घर पहुंचकर एक सप्ताह पूर्व उनके नौजवान बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की. बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाते हुए कहा कि किसी भी परिवार में जवान बेटे की मौत हो जाने से परिवार पर पहाड़ सा टूट जाता है. उन्होंने कहा कि इस परिवार को हर संभव मदद मिलनी चाहिए. हम अपने स्तर से मृतक के परिजन को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, श्रीराम यादव, आनन्दी यादव, पवन सिंह, विशाल पांडेय, अंकज सिंह, सुरेश मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/peertand-fear-of-an-accident-due-to-dilapidated-bridge/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पुल जर्जर होने से हादसे का डर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही