Search

 
 
 

गावां : शत प्रतिशत मतदान को लेकर BDO-CO झोंक रहे ताकत, रन फॉर वोट का आयोजन

 
Ganwa (Giridih) :  गावां बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन आगामी लोकसभा चुनाव में कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मत का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. एलईडी जागरुकता वाहन से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज गावां में रन फॉर वोट का आयोजन किया गया. बीडीओ महेंद्र रविदास के नेतृत्व में पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों और युवाओं ने दौड़ लगायी. प्रखंड मुख्यालय से दौड़ शुरू हुई और प्लस टू हाई स्कूल गावां, गावां बाजार, थाना मोड़ होते हुए फिर से प्रखंड मुख्यालय पहुंची.

सभी को मतदान करने की दिलायी गयी शपथ

बीडीओ व सीओ ने  रन फॉर वोट कार्यक्रम में शामिल लोगों को मतदान करने की शपथ दिलायी. बच्चों को अपने अभिभावकों को जागरूक करने और वोटिंग के दिन मतदान केंद्र भेजने की बात कही गयी. सभी को बताया गया कि देश के विकास के लिए मतदान जरूरी है. इस दौरान ब्रजेश पांडेय, रविन्द्र बरनवाल, अनिल कुमार, आदित्य कुमार, गंगाधर पांडेय, संतोष पांडेय, संतोष सिन्हा, जनार्दन साहा, राजेश कुमार, संजय कुमार, बलदेव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

शत प्रतिशत मतदान कराने का उद्देश्य : अविनाश रंजन 

इधर गावां में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एलईडी वाहन के जरिये प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. डिजिटल वैन के माध्यम से गांव और टोलों में जाकर लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. खासकर वैसे बूथों में जहां पूर्व में मतदान प्रतिशत कम रहा है. सीओ अविनाश रंजन का कहना है कि हर हाल में शत प्रतिशत मतदान करवाना है और इसी उद्देश्य में प्रखंड की पूरी टीम जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही