Search

 
 
 

गावां : मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, चालक जख्मी

 
Ganwa (Giridih) :  गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरने गांव के पास मंगलवार सुबह मवेशी को बचाने के दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. बाइक गिरने से चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान सतगावां थाना क्षेत्र के कलीडीह गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां डॉ हब्बीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद रोहित कुमार को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डॉ खान ने बताया कि युवक का दाहिना पैर टूट गया है. परिजनों ने बताया कि रोहित कलीडीह से शादी में शामिल होने अपनी बहन के ससुराल पटना जा रहा था, तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गया. जिसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही