Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : दो भाईयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ मुसहरी टोला में सोमवार 24 अप्रैल को ईंट बालू रखने के विवाद को लेकर दो भाईयों और उनके परिवार में जमकर मारपीट हो गई. घटना में आधा दर्जन महिला और पुरुष घायल हुए. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गावां थाना में लिखित आवेदन दिया गया. जहां से सभी घायलों को इलाज के लिए गावां सीएचसी भेज दिया गया. [caption id="attachment_618260" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MARPIT-GHAYAL-2-300x139.jpg"

alt="" width="300" height="139" /> मारपीट में घायल महिला[/caption] जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष के प्रीतम मुसहर उम्र 60 वर्ष पिता स्व जगदीश मुसहर, पत्नी फुलवा देवी उम्र 55 वर्ष और बहु कंचन देवी उम्र 28 वर्ष पति दिनेश मुसहर और दूसरे पक्ष के सोमर मुसहर उम्र 42 वर्ष स्व जगदीश मुसहर पत्नी गौरवा देवी उम्र 36 वर्ष और इनके पुत्र शिबू कुमार उम्र 14 वर्ष के बीच बालू और ईंट रखने को लेकर कहासुनी शुरु हुई. कहासुनी के बाद गाली गलौज होते-होते दोनों तरफ से लाठी डंडे निकल आये. फिलहाल मामले को लेकर गावां पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. यह">https://lagatar.in/gaon-pakur-police-reached-gaon-in-search-of-cyber-criminal-9-30-lakhs-were-blown-in-the-account-of-businessmans-wife/">यह

भी पढ़ें : गावां : साइबर क्रिमिनल की तलाश में गांवा पहुंची पाकुड़ पुलिस, व्यापारी की पत्नी के खाते उड़ाये 9.30 लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही