Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : नल-जल योजना में लगाया गया ईट थर्ड क्वालिटी का: नवीन  कुमार

Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड में बन रहे नल-जल योजना में ठीकेदार द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत पर बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने लगातार बैठक में आवाज उठाया. जिसे देखते हुए 29 मई को एक निगरानी टीम का गठन किया गया. 31 मई को टीम ने सेरुआ व सांख पंचायत में बन रहे योजना का निरीक्षण किया. बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में भी दो बार स्थल निरीक्षण किए थे. अभियंता से शिकायत की गई थी. साथ ही ठीकेदार को काम बंद करने का निर्देश दिया गया था. बावजूद जेई, ऐई व ठीकेदार की मिली भगत से काम जैसे-तैसे किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चारदीवारी में बंगला भट्ठा का ईँट उपयोग किया जा रहा है. कई जगहों पर ढलाई के कुछ दिनों बाद ही छड़ दिखने लगा है. टीपीआई नवीन कुमार ने बताया कि संवेदक को निर्देश दिया गया है कि जहां भी थर्ड क्वालिटी का ईँट लगाया गया है उसे हटा कर बढ़िया ईंट लगाया जाए. साथ ही प्राक्कलन के अनुसार ही कार्य करें. मौके पर सुमित तिवारी, ऐई विक्रम मंडल, मरगूब आलम, रंधीर चौधरी, शक्ति रविदास आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=653655&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : बड़े पैमाने पर बिहार में हो रही है अवैध शराब की तस्करी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही