Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के हड़हाड़ा गांव के पास सड़क पर स्कूटी को पीछे से बैल ने मार दिया जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई. हादसे में स्कूटी पर सवार दो महिला गिर गई, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को गावां सीएचसी लाया गया. जहां डॉ.काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पति राजेश शर्मा तीसरी प्रखंड के ककनी निवासी व अनिता मुर्मू पति अनिल हेम्ब्रम खिड़किया मोड़ के पंडरिया निवासी दोनो महिला जेएसएलपीएस के कार्य से जोडासिमर जा रही थी. तभी बैल ने पीछे से स्कूटी में धक्का मार दिया. जिससे अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर गयी, जिसमें अनिता मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई. यह">https://lagatar.in/bengabad-permanent-committee-was-formed-in-the-meeting-of-panchayat-samiti/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : पंचायत समिति की बैठक में स्थाई समिति का किया गया गठन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेंगाबाद : पंचायत समिति की बैठक में स्थाई समिति का किया गया गठन [wpse_comments_template]
Leave a Comment