Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांव के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा : चंपाई सोरेन

Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल, लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र गांव-शहर के बीच अंतर को कर रहे कम : चंपाई सोरेन Garhwa: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का सरकार ने फैसला लिया है. 31लाख बिजली उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा. राज्य में कोई भी गरीब और जरूरतमंद बिना पक्का मकान के नहीं रहेगा. इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलने के लिए मैंने संकल्प लिया है. सीएम ने कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों के साथ दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रेल">https://lagatar.in/jharkhands-nda-mps-meet-railway-minister-demand-to-make-jharkhand-a-separate-railway-zone/">रेल

मंत्री से मिले झारखंड के एनडीए सांसद, झारखंड को अलग रेलवे जोन बनाने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10rc_m_185_10022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राज्य के हर किसी को मिलेगा सम्मान : चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि इस राज्य में हर किसी को सम्मान मिलेगा. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. सभी के साथ न्याय होगा. राज्य की जनता को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार देंगे. हमारी सरकार ने यह संकल्प लिया है. विकास की लकीर को लंबी करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पिछले 4 वर्षों के अपने कार्यकाल में कई विकास के कार्य किये. विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग और तबके को सशक्त बनाने का काम किया, वह अभी नहीं थमेगा. हमारी सरकार हेमन्त सोरेन द्वारा खींची गई विकास की लकीर को और लंबा करेगी. हम इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलेंगे. इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, रामचंद्र सिंह, वैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर, पलामू प्रमंडल के आयुक्त दशरथ चंद्र दास, पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा एवं गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-party-is-the-companion-of-your-happiness-and-sorrow-enos-ekka/">झारखंड

पार्टी ही आपके सुख-दुख का साथी : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही