Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा:मनरेगा में जेसीबी से कार्य पर ठीकेदार जाएंगे जेल: राजकुमार यादव

Gawan(Giridih): गावां के रेहा गांव में भाकपा माले ने 7 मई को आदिवासियों के साथ बैठक का आयोजन किया. अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन जयनारायण यादव ने किया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखण्ड के दर्जनों गांव जंगल के किनारे बसा है परंतु वन विभाग गरीब आदिवासियों को जमीन  और जंगल से बेदखल करने की साजिश कर रही है. ट्रेंच काट कर आदिवसियों को बेघर करने का कोशिश हो रही है. विरोध करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जा रहा है. विभाग ने ढिबरा व्यवसाय पर नकेल कस कर इसके कारोबार पर ग्रहण लगा दिया है. आलम यह है कि क्षेत्र के गरीब भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के बाबजूद विधायक और सांसद को क्षेत्र की समस्या पर कोई ध्यान नहीं है. रेहा गांव में आज तक सड़क नहीं बना है. एक सप्ताह के अंदर गांव में मनरेगा के तहत तालाब, डोभा व कुंआ का निर्माण कराया जाएगा. जेसीबी से कार्य करने की शिकायत मिली तो जेसीबी मालिक व ठीकेदार को जेल भेजा जाएगा. मौके पर जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, धर्मेंद्र राजवंशी, रंजीत राम, नरेश राणा, मनोज रजवार, मनोज मुर्मू, जागो मरांडी, बबुआ मुर्मू, अमित मरांडी, छोटो मुर्मू, बाजो बास्के  अमित बास्के, भूषण रविदास, उमेश बास्के, बिनोद हांसदा, बालो मुर्मू, झारी मुर्मू, कुमार मरांडी, कोसो मरांडी, सोमर मरांडी, मालती हेम्ब्रम, संझली मुर्मू, बड़की देवी, जीतू बास्के, बाजो बास्के, मुन्ना मुर्मू, बबुआ मुर्मू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629940&action=edit">यह

भी पढ़ें: पीरटांड़: डीसी के आदेश पर रविवार को भी खुला रहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही