Search

 
 
 

गावां : बिश्नीटीकर में सजा भक्ति दरबार, भागवती जागरण में पूरी रात झुमे लोग

 
Ganwa (Giridih) : बिश्नीटीकर में चल रहे सात दिवसीय मां दुर्गा, शिव पार्वती व हनुमान महायज्ञ के समापन पर मंगलवार 23 मई की देर रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया. अप्पू पांडेय भगवती जागरण म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत व झांकी प्रस्तुत कर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत गायिका प्रीति पांडेय ने गणेश वंदना से की. उसके बाद गायक सरोज कुमार लख्हा, प्रीति पांडेय व अन्य ने हिदी व भोजपुरी भजन से रात भर श्रद्धालुओं को झुमाए रखा. [caption id="attachment_646924" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JAGRAN-SRADHALU-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> भक्ति गीतों पर झुमते श्रद्धालु[/caption] भजन संगीत में जय हो गणेश, रे मनवा रे, रे मनवा जीवन है संग्राम, आ लौट के आजा हनुमान, मेरे श्री राम बुलाते हैं, दुर्गा है मेरी, मां अंबे है मेरी मां, राधा तेरी चुनरी, हो जाओ तैयार मां के दर्शन के लिए स्वागतम मइया स्वागतम मइया, मेरा भोला है भंडारी करे, नंदी की सवारी आदि भक्ति गीतों पर लोग झुमते रहे. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने फीता काटकर किया. पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति जागरण का कार्यक्रम आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय होता हैं. साथ ही उन्होंने विशाल अनुष्ठान के आयोजन के लिए यज्ञ कमिटी को धन्यवाद दिया. यह">https://lagatar.in/giridih-hiwa-trampled-a-student-going-on-a-bicycle-death/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : साइकिल से जा रही छात्रा को हाइवा ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही