Search

 
 
 

गांवा: दो रोटी कम खाएं पर बच्चों को जरूर पढ़ाएं: पूर्व विधायक राजकुमार यादव

 
Guanwa (Giridih): गावां बाजार स्थित ग्रेसिया पब्लिक स्कूल की पहली वार्षिकोत्सव समारोह 15 अप्रैल को मनाया गया. पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह व मुखिया कन्हाय राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है. शिक्षा के प्रति अभिभावकों का झुकाव बढ़ा है. सरकार ने भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रखी है. दो रोटी कम खाएं पर बच्चों को अवश्य पढ़ाएं. पढ़ाई के बदौलत ही डॉ आंबेडकर ने संविधान लिखा. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. क्योंकि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है. बच्चें उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में सहयोग कर अपने भविष्य का निर्माण भी कर सकतें हैं. इस दौरान छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609333&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : फिर हुई कोरोना की एंट्री, मिले तीन पॉजिटिव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही