Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

Ganwa (Giridih): मॉडल स्कूल गावां के प्रभारी प्रधानाचार्य टेकनारायण प्रसाद यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर 1 जून को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यरूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव व विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर निरंजन कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरपी अजय कुमार पंडित व संचालन आलोक कुमार ने किया. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानाचार्य सिर्फ शिक्षक ही नहीं एक अभिभावक  की भूमिका में विद्यालय को प्रारंभ से सींचा. सेवानिवृत्ति के पश्चात भी इनका जुड़ाव विद्यालय से जारी रहेगा. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक भी भाव विह्वल दिखे. उन्होंने कहा कि विगत 35 वर्षो से विद्यालय से जुड़े होने के कारण काफी अपनापन महसूस करता रहा हूं. विदाई स्वरूप उन्हें शॉल सहित अंगवस्त्र आदि भेंट किये गये. वक्ताओं ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, मृदृभाषी, सहृदय व समर्पित शिक्षक बताया. मौके पर बैजनाथ यादव, अखलेश कुमार, आलोक अकेला, मनीष कुमार, अमित कुमार, सुरेश कुमार, रवि प्रसाद यादव, मनोज प्रसाद यादव, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654606&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है धनवार रेफरल अस्पताल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही