Search

 
 
 

गावां : निर्माणाधीन पानी टंकी से छड़ चोरी के आरोप में बाप-बेटे पर एफआईआर

 
कंपनी की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर से किया बरामद
Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के पछ्यारीडीह नदी में पानी टंकी निर्माण स्थल से वहां काम कर रहे मजदूर बाप-बेटे ने छड़ की चोरी कर ली. जिसके बाद पानी टंकी का निर्माण करा रही कंपनी आजोष इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के सदस्यों ने गावां थाना को सूचित किया. सूचना के बाद गावां पुलिस ने कंपनी के छड़ को रविवार 9 जुलाई को पथलडीहा के एक घर के छत से बरामद कर लिया और ज़ब्त कर गावां थाना ले आई. कंपनी के अभय कुमार दीक्षित और ध्रुव कुमार के लिखित आवेदन पर पथलडीहा निवासी झारखंडी यादव और उसके बेटे लालू यादव पर छड़ चोरी का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया कि पुलिस ने उक्त लोगों के घर से 12 एमएम छड़ का एक बंडल, 10 एमएम छड़ का दो बंडल, 25 एमएम छड़ का पंद्रह फीट लंबा चार पीस छड़ और 16 एमएम छड़ दो बंडल बरामद किया है. यह">https://lagatar.in/giridih-inaus-burnt-effigy-of-mp-chief-minister/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : इनौस ने एमपी के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही