Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : अवैध माइका के खिलाफ वन विभाग का छापा, 8 टन जब्त

Ganwa (Giridih): गावां वन विभाग की टीम ने 23 मई को पुलिस के सहयोग से प्रखंड के कारीपहरी में अवैध माइका के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान में करीब 8 टन माइका को जब्त किया गया है. प्रभारी वनपाल पवन चौधरी ने कहा कि सूचना मिली थी कि जमडार के आसपास जंगलों में अवैध तरीके से माइका का खनन कर कारीपहरी गांव में सड़क किनारे डंप किया जा रहा है. सूचना पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठन कर डंप किये गए माइका को जब्त कर गावां वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया. जब्त माइका का अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है. वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. ज्ञात हो कि जंगलों में इनदिनों अवैध माइका का खनन हो रहा है. दिन के उजाले में जेसीबी मशीन से माइका का खनन किया जाता है. जिसे कई स्थानों पर डंप कर रात के अंधेरे में कोडरमा भेजा जाता है. छापेमारी में थानेदार सन्नी सुप्रभात, राजेंद्र प्रसाद, जिलाजित, हीरालाल कुमार, पविन्द्र गुप्ता, छोटू दास आदि वनकर्मी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646209&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : उपभोक्ता नहीं फिर भी बिजली विभाग ने किया केस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही