Search

गांवा : पूर्व विधायक ने डीसी से मिल समस्याओं से कराया अवगत

Gawan: पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने 12 मई को डीसी से मिलकर गांवा प्रखंड के रेहा गांव में सड़क निर्माण व बरमसिया तक सड़क का मरम्मत करने की मांग की है. साथ ही तीसरी प्रखंड के लक्ष्मीबथान में भी सड़क निर्माण की मांग की. प्रखंड के प्लस टू विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर भी डीसी का ध्यान आकृष्ट करवाया. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रो में सड़क के नहीं रहने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय के साथ मरीज व गर्भवती महिलाओं को इलाज करवाने में काफी परेशानी होती है. पूर्व में लक्ष्मीबथान की प्रसूता महिला को गावां लाने में हुए विलंब के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी. बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की दिशा में सार्थक पहल करने की मांग की है. माइका का व्यवसाय बन्द होने से काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए है. वहीं आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. जिला प्रशासन को इस दिशा में भी ठोस पहल करनी चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp