Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढ़स

Ganwa (Giridih) : पूर्व सांसद रविन्द्र राय ने गुरूवार 4 मई को पिहरा में राधेश्याम के घर पहुंचकर उनके नौजवान पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की. बता दें पिहरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य राधेश्याम के नौजवान पुत्र राजीव की मौत जमुआ के कांदाजोर में मंगलवार की रात्रि एक डीजे लदी पिकअप वैन से टक्कर में हो गई थी. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद सह हुडको के निदेशक रविन्द्र राय ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखदायी है. राधेश्याम शिशु मंदिर और संघ से जुड़े हुए हैं. उनके पुत्र की आसमायिक मौत पर पूरी भाजपा और संघ परिवार में शोक है. उन्होनें इस घटना में पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ पहुंचाने की अपील की.

सड़कों पर डीजे बजाते हुए वाहनों के चलाने पर लगे रोक

रविंद्र राय ने कहा कि सड़को पर डीजे बजाते हुए वाहनों के चलाने पर रोक लगनी चाहिए. क्योंकि डीजे के तेज़ आवाज के कारण वाहन चालक मानसिक रूप से असंतुलित रहते हैं. इसी का परिणाम है कि आये दिन डीजे लदी गाड़ियां दुर्घटना में लोगों की जान ले रही है. यह घटना भी इसी का परिणाम है.

                    कई गांवों का किया दौरा

रविंद्र राय ने मंझने, बिरने, चिहुंटिया, पटना, माल्डा, गावां, सेरूआ आदि गांवों में जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इसके बाद उन्होंने गावां बाजार स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग एक छोटी मुलाकात बैठक भी रखी. इस दौरान मौके पर संसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, कांग्रेस यादव, पवन सिंह, विशाल पांडेय, आंनद प्रसाद, राजकुमार सिंह, सौदागर साव, योगेंद्र साव, श्रवण लाल, सुरेश मंडल समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-husband-killed-wife-and-three-children-injured-in-auto-collision/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ऑटो की टक्कर में बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व तीन बच्चे घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही