Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड के बिश्नीटीकर गांव में मां दुर्गा, शिव पार्वती व हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 16 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. 551 महिलाएं माथे पर कलश लेकर नावाडीह हिराहरी नदी पहुंची. नदी से जल भर कर भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची. आगे ढोल मंजीरा और सबसे पीछे डीजे की धुन पर थिकरते श्रद्धालुओं की झुंड कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी. गर्मी से राहत के लिए भक्तों को शर्बत भी पिलाया जा रहा था. सड़क पर पानी छिड़काव भी किया जाता रहा ताकि महिलाओं को समस्या न हो. यज्ञ समिति के आयोजकों ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने पर मां दुर्गा, शिव पार्वती व हनुमान जी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. सप्ताहव्यापी यज्ञ में मुख्यचार्य कृष्णदेव कन्हैया, यजमान दीपक यादव व पत्नी आरती देवी, परमेश्वर यादव व पत्नी सुदामा देवी व द्वारिका यादव व पत्नी कुंती देवी हैं. मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, मुखिया आरती देवी, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, नागेश्वर यादव, बैजनाथ यादव, उर्मिला देवी, अखलेश यादव, उपेंद्र यादव, सकलदेव यादव, प्रदीप कुमार, सुबोध कुमार, संत कुमार पांडेय, अनीश कुमार, कुंदन पांडेय, विकास कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638250&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : प्रेमिका के पति पर फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही