Search

गांवा : हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

Ganwa (Giridih): गांवा थाना क्षेत्र के सांख पंचायत में श्री श्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह 11 दिवसीय महायज्ञ को लेकर 25 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में मुख्य पुजारी दिलीप यादव व उनकी धर्म पत्नी क्रांति देवी समेत सैकड़ों महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर शामिल हुई. यात्रा यज्ञ मंडप पोखालोपिंडा से निकलकर बिजुलिया, लक्ष्मीबथान, हरनी, भिता, बरवाडीह समेत कई गांवों का भ्रमण करते हुए पड़वडिनी नदी पहुंची. जहां आचार्य सत्यम पाण्डेय व उनके सहयोगियों ने पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाए.  विधि-विधान से पूजा के बाद कलश को स्थापित किया गया. भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा. मौक़े पर मुखिया प्रियंका देवी, प्रवीण कुमार, पंसस अकलेश यादव, बीरेंद्र यादव, जनार्दन साहा, रुधी यादव, दुखन साहा, रामस्वरूप साव, बबलू साव, शूकर यादव, अशोक साव, दीपक सिन्हा, बीरेंद्र यादव, रामस्वरूप यादव, सुबोध शर्मा, रविंद्र यादव, भोला यादव,शक्ति सिन्हा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=647966&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : विधायक ने लोकल सेल का किया उद्घाटन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//