Search

 
 
 

खूंटी में ग्राम प्रधान की हत्या, अफीम के अवैध कारोबार की आशंका

 
Khunti: जिले में सायको में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना सायको थाना क्षेत्र के ओतोंगओड़ा गांव में हुई. अज्ञात अपराधियों ने ग्रामप्रधान पौलुस मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

घर का दरवाजा खुलवाकर मारी गयी गोली

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात ग्राम प्रधान पौलुस मुंडा के घर कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे. अपराधियों ने घर का दरवाजा खुलवाया और ग्राम प्रधान को गोली मार दी. सुदूर इलाका होने के कारण पुलिस को रविवार को घटना की जानकारी मिली. इस मामले में आशंका जतायी जा रही है कि अफीम के अवैध कारोबार के चलते ग्राम प्रधान की हत्या की गयी है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

ग्राम प्रधान की हत्या की सूचना मिलने के बाद रविवार को मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि अब तक हत्या के पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है. पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही