Search

गांवा : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, मवेशी की मौत

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के बिरने गांव में शॉर्ट सर्किट से सोमवार 10 अप्रैल को मथुरा यादव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घर के पीछे रखे पुआल तक आग की लपटें पहुंची तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. धीरे-धीरे पूरा घर ही आग की लपटों में घिर गया. जान बचाकर घर के तमाम सदस्य बाहर निकले. हो-हल्ला सुनने पर आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और दो डीजल पंप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह काबू पाया जा सका. भुक्तभोगी मथुरा यादव ने लाखों के हज़ारों की संपत्ति का नुकसान का हवाला देते हुए विभाग से मुआवज़े की मांग की है.

  दो युवकों ने जान पर खेलकर 3 मवेशियों को बचाया

घटना के दौरान घर में बंधे 4 मवेशी भी आग की चपेट में आ गए. गांव के ही य़ुवक महेंद्र यादव व कमलेश यादव ने अपनी जान जोखिम में डाल कर गुहाल में बंधे चार मवेशियों को खोल कर निकला. इस दौरान वह दोनों भी मामूली रूप से झुलस गए. इस दौरान गंभीर रूप से झुलसे एक मवेशी की मौत भी हो गई. यह">https://lagatar.in/gaon-mock-drill-in-chc-gaon-in-view-of-corona/">यह

भी पढ़ें : गावां : कोरोना के मद्देनज़र सीएचसी गांवा में हुई मॉक ड्रिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp