Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गावां : पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में दफनाया, डेढ़ वर्ष बाद शव का अवशेष बरामद

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा साहू टोला में सड़क किनारे एक अर्धनिर्मित घर से पुलिस ने 9 फरवरी को एक शादीशुदा महिला का शव बरामद किया. महिला की हत्या डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. हत्या कर शव को छुपा दिया गया था. मृतका का नाम आरजूमंद बानो है. पचंबा थाना में कांड संख्या 09/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज थी. माल्डा निवासी मनीष बर्णवाल (30) की मृतका पड़ोसी थी. दोनों में प्यार हो गया. दोनों का समुदाय अलग है. दोनों ने अंतर्धर्मीय प्रेम विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों पचंबा में रहने लगा. मृतका के पिता ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह अपने पति के साथ पचंबा में रहते मिली. दोनों ने पुलिस के समक्ष प्रेम विवाह की बात स्वीकार की. इस बीच इस दंपत्ति को एक पुत्री की प्राप्ति हुई. 2021 के अक्टूबर माह में मृतका रहस्यमय ढंग से गायब हो गई. तीन माह बाद मनीष बर्णवाल ने पचंबा थाना में कांड संख्या 09/22 के तहत गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस तलाश शुरू की. पुलिस को संदेह हुआ कि कहीं न कहीं मनीष बर्णवाल अपनी पत्नी को गायब करने में जुड़ा हुआ है. पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया. उसने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी गायब नहीं हुई है. उसकी हत्या हुई है. हत्यारा कोई दूसरा नहीं वह खुद ही है. हत्या के बाद उसने शव को माल्डा गांव में सड़क किनारे उस अर्द्धनिर्मित घर में दफना दिया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने खोरीमहुआ दंडाधिकारी अरुण कुमार खल्को की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से कब्र को खोदकर शव के अवशेष को बरामद किया. जिस घर में शव को दफनाया गया था उसके मालिक का नाम माल्डा गांव निवासी रंजीत है. शव पाए जाने की खबर इलाके में फैलते ही सनसनी मच गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई. पति ने पत्नी की हत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है? मौके पर पचंबा थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार, पूर्व जिप सदस्य इमरान अंसारी, मुखिया गायत्री देवी, मुखिया मो. मेराजउद्दीन, पूर्व मुखिया दिनेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=549094&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही