Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : सीएचसी में फाइलेरिया क्लिनिक का उद्घाटन

Ganwa (Giridih) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में 02 जून को फाइलेरिया क्लिनिक का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने किया. प्रखंड के लोगों को फाइलेरिया की चिकित्सा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. प्रत्येक बुधवार को यहां ओपीडी का संचालन किया जाएगा. जिसमें हाथ, पांव व हाइड्रोसील के रोगियों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा. मौके पर क्षेत्र में फाइलेरिया रोकने वाले मोरबिडिटी मैनेजमेंट किट का वितरण किया गया. साथ ही लोगों को फाइलेरिया से बचाव की सीख देकर हर वर्ष डीईसी व एल्बेंडाजोल की गोली के सेवन के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर डॉ काजिम खान, प्रभात कुमार, बीपीएम प्रमोद वर्णवाल, गंगा राणा, मो कमर, रंजन कुमार, पंकज कुमार, विध्या पाटील, जलील अंसारी, शिशिर उपाध्याय आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=655489&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : वृद्ध महिला की रुपयों से भरा बैग ले उड़ा भाई बहन की जोड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही