Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : 11 पत्नियों को छोड़ चुके शख़्स ने 12वीं पत्नी की कर दी हत्या

Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के तारापुर गांव में शराब के नशे में सनकी पति ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची गांवा थाना पुलिस ने हत्यारे रामचंद्र तुरी को हिरासत में ले लिया. घटना रविवार 2 अप्रैल देर रात की है. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है. घटना के बाद से इलाके के लोग सकते में हैं. [caption id="attachment_597810" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/HATYA-JAANCH-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> मामले की जानकारी लेती पुलिस[/caption]

      पति पत्नी पी रहे थे शराब, तभी हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार रामचंद्र तुरी रविवार की देर रात पत्नी सावित्री देवी के साथ बंद कमरे में शराब पी रहा था. इसी बीच दोनों में कुछ विवाद हुआ और सनक में उसने अपनी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. उसने तब तक दम नहीं लिया, जब तक पत्नी बेदम नहीं हो गई.

रामचंद्र तुरी की बारहवीं पत्नी थी मृतका सावित्री देवी

तारापुर के वार्ड सदस्य विनय कुमार साव ने बताया कि उन्हें सोमवार 3 अप्रैल की सुबह घटना की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि रामचंद्र तुरी अब तक 12 शादियां कर चुका है. सभी पत्नी के साथ वह मारपीट कर उन्हें छोड़ देता था. लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दी. मृतका सावित्री देवी के तीन बेटे और एक बेटी है. यह">https://lagatar.in/bagodar-truck-and-passenger-vehicle-collision-18-people-injured/">यह

भी पढ़ें : बगोदरः ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर, 18 लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही