Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : विरोध के बाबजूद नाबालिग युवती का कराया निकाह

Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के कोहवरवा गांव में एक नाबालिग का विवाह किये जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. 14 वर्षीय नाबालिग युवती का विवाह कुछ लोगों के दबाव व प्रलोभन में सतगावां थाना क्षेत्र के डेबोडीह के एक 30 वर्षीय युवक से तय कर दिया गया था. विवाह का नाबालिग ने विरोध किया था. मुखिया अमित कुमार की अध्यक्षता में 8 मई को एक बैठक कर रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए एक सहमति पत्र बनाया गया. जिसमें तय हुआ कि जबतक नाबालिग की उम्र 18 वर्ष नहीं हो जाती तबतक विवाह नहीं किया जायेगा. सहमती पत्र में नाबालिग के परिजनों के अलावा गणमान्य लोगों के भी हस्ताक्षर हैं. बाद में कुछ लोगों के बीच गुपचुप तरीके से नाबालिग का निकाह करवा दिया गया. हालांकि लोगों को संदेह नहीं हो इसकेलिए नाबालिग को वर्तमान में मैयके में ही छोड़ दिया गया है. मामले में मुखिया अमित कुमार ने कहा कि वह स्थल पर जाकर मामले की जांच करेंगे.

यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650240&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : दो नाबालिग बाइक चोर मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही