Search

 
 
 

गावां : नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर छीनी बाइक

 
Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के तारा बाबा के समीप आठ नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बाइक सवार से उसकी बाइक छीन ली. बाइक लेकर सभी बदमाश हरदिया कि ओर भाग गए. घटना की सूचना पर गावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. वाक्या गुरुवार 20 अप्रैल देर शाम की है. जानकारी के अनुसार बरमसिया निवासी हरि तुरी का पुत्र धनराज तुरी अपनी सास मुनिया देवी व अपने ससुर महेश तुरी के साथ माल्डा शोरूम से हीरो ग्लैमर बाइक की सर्विसिंग करवा कर वापस बरमसिया लौट रहे थे. इसी दौरान तारा बाबा के समीप चार बाइक पर सवार आठ बदमाश वहां पहुंच गए और पिस्टल दिखा कर बाइक छीन कर हरदिया गांव की तरफ भाग गए. अगले दिन शुक्रवार 21 अप्रैल को धनराज तुरी अपने सास, ससुर के साथ गावां थाना पहुंच कर लिखित आवेदन दिया. गावां थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने कहा कि बाइक छिनतई का आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द गिरोह को पकड़ा जाएगा. यह">https://lagatar.in/tisri-woman-injured-after-falling-into-a-well-in-jalgoda/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : जलगोडा में कुआं में गिरने से महिला घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही