Search

 
 
 

गावां  :  JMM के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बैठक, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ न्याय यात्रा निकालने का निर्णय

 
Ganwa (Giridih) :  गावां प्रखंड कमेटी, जेएमएम की बैठक पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित रहे. बैठक में गिरिडीह में पार्टी के 51वें स्थापना दिवस (4 मार्च) को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम में गावां प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में विनय सिन्हा, मो एजाज, मो मंसूर, प्रदीप सिंह, जमीला खातून, जयदेव सिंह, अशोक दास, मंजूर आलम, सोनू कुमार, बिशन मुर्मू, अजय शर्मा, मो इसराईल, नसीम खान, सोमर राय समेत कई लोग उपस्थित रहे.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सभी गांवों में निकाली जायेगी न्याय यात्रा 

बैठक में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ हर पंचायत में न्याय यात्रा निकालने पर विचार विमर्श किया गया. पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर एक साजिश के तहत ईडी ने हेमंत सोरेन को फर्जी जमीन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है. अभी तक ईडी इस जमीन घोटाले का कोई सबूत नहीं दे पायी है. कहा कि हेमंत सोरेन जनता के हित में काम कर रहे थे. राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे थे. लेकिन उनके कार्यों को देखकर भाजपा सरकार घबरा गयी और साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार करवाया. कहा कि आम जनता को न्याय यात्रा के जरिये इस साजिश  के बारे में बताया जायेगा. न्याय यात्रा सभी गांवों में निकाली जायेगी. जिसकी तैयारी कर ली गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही