Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांवा : विधायक सीएम का सपना देख पूरे राज्य का दौरा कर रहें हैं: राजकुमार यादव

Ganwa (Giridih): पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने 14 मई को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक बाबूलाल मरांडी को क्षेत्र से कोई मतलब नहीं है. गावां सीएचसी में 5 डॉक्टर नियुक्त थे पर अभी एक भी नहीं हैं. सांसद व विधायक पावर ग्रिड को चालू कराने के लिए एनओसी नहीं दिला सके जिससे पावर ग्रिड शोभा का वस्तु बन कर रह गया है. वर्षो से रह रहे आदिवासियों को वन विभाग ट्रेंच काटकर परेशान कर रहा है. क्षेत्र के विधायक मुख्यमंत्री बनने के ख्वाब देखकर पूरे झारखण्ड का दौरा करतें हैं पर अपने क्षेत्र को भूल जा रहें हैं. क्षेत्र की समस्या पर कभी ट्वीट नहीं किए हैं. बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने अपने क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनवाया है. जबकि धनवार के विधायक ने एक भी डिग्री कॉलेज के लिए विधानसभा में नहीं उठाया है. इस बार जनता कोडरमा लोकसभा व धनवार विधानसभा से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636835&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : रक्तदान अनजान व्यक्ति से भी आत्मीय संबंध बनाता है: सुदिव्य कुमार सोनू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही