Search

गांवा : सरकारी चापाकल में निजी मोटर लगाने का विरोध

Ganwa (Giridih): गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में सरकारी चापाकल में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा निजी घर का मोटर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है. जानकारी देते हुए लीलावती कुमारी ने बताया कि उनके घर के समीप सरकारी चापाकल है, जो बीते कुछ वर्षो से खराब पड़ा है. इस चापाकल में गांव के ही हजलू रहमान का पुत्र सद्दाम ने मरम्मत कर प्रयोग करने की जगह अपने निजी घर का मोटर लगाया जा रहा है. सरकारी चापाकल में घर का निजी मोटर लगाना गलत है. अगर वह चाहे तो खराब पड़े चापाकल का मरम्मत करवाकर उसका पानी ले सकतें हैं. वहीं दूसरी ओर सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह चापाकल में सभी लोगों के सहमति से निजी मोटर लगा रहें हैं. इसके लिए उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों से भी राय ली है. अगर इसके बावजूद उन्हें मना किया जायेगा तो वह चापानल में मोटर नहीं लगाएंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656473&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा : तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपू में मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp